फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पार्किंग के पास मृत मिला व्यक्ति, पहचान नहीं

Thu, 07 Dec 2023 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग के पास वीरवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जीआरपी के एएसआई यगराज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग के पास एक व्यक्ति मृत पड़ा है। मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन करीब 45 वर्षीय मृतक की पहचान नहीं हो सकी। लोगों ने बताया कि वह स्टेशन पर ही भीख मांगता नजर आता था। जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है।
उधर, रिक्शा स्टैंड के पास ही दो दिन पहले पैर फिसलने से गिरने के कारण सिर में चोट लगने से घायल एक व्यक्ति ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र करीब 42 साल है। लोगों ने बताया कि वह स्टेशन पर ही घूमता दिखाई देता था। रेलवे स्टेशन के बाहर रिक्शा स्टैंड के पास वह पैर फिसलकर गिर गया जिससे उसके सिर में चोटें आई थी। सूचना मिलने पर उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी का कहना है कि पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें