फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हादसे में व्यक्ति की मौत, शव को रौंदते रहे वाहन

Mon, 27 Nov 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड स्थित बड़ी गांव के पास एक व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद काफी देर तक जीटी रोड से गुजर रहे वाहन शव को रौंदते रहे, इससे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। बड़ी थाना पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन

कृष्ण फिलिंग इंडियन ऑयल के कारिंदे दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें जीटी रोड पर दुर्घटना होने की आवाज सुनाई दी थी। जिसके बाद रोड पर एक तरफ गाड़ियों की भीड़ लगी हुई थी। मौके पर जाकर पता चला कि कोई वाहन चालक एक व्यक्ति को टक्कर मारकर भाग गया है। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद जीटी रोड से गुजर रहे वाहन शव को रौंदते जा रहे थे। बड़ी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि व्यक्ति के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिसकी वजह से मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें