फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज से हड़ताल में शामिल होंगे पक्के व पे रोल सफाई कर्मी, लगेंगे कूड़े के ढेर

Mon, 03 Feb 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बकाया वेतन की मांग को लेकर संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल रविवार को 19वें दिन जारी रही। उनका धरना नगर निगम कार्यालय के गेट पर जारी रहा। 19 दिन से निगम क्षेत्र के 15 वार्ड में सफाई प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। अब 3 फरवरी से पक्के व पे रोल पर लगे सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल जाएंगे। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से शहर में कूड़े के ढेर लगने की आशंका है। नगरपालिका कर्मचारी संघ की सोनीपत इकाई के प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि सरकार व निगम अधिकारी संविदा सफाई कर्मियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार की ओर से एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन का नारा दिया जाता है, लेकिन संविदा सफाई कर्मियों को पूरा वेतन मुहैया नहीं कराया जा रहा है। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के उपप्रधान रविंद्र ने बताया कि सफाई का टेंडर खत्म होने के बाद उन्हें सूचना तक नहीं दी गई थी। पश्चिमी क्षेत्र के साथ पूर्वी क्षेत्र में भी 27 अगस्त 2024 को टेंडर खत्म होने के बावजूद निगम प्रशासन की तरफ से उनसे काम लिया गया। पूर्वी क्षेत्र के कर्मियों को एक माह का वेतन जारी करके उनके साथ दोगलापन किया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12, व 13 को छोड़ किसी भी वार्ड में सफाई नहीं हो रही है। जिससे कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सड़कों पर जगह-जगह ढेर लग रह है। नगर निगम की ओर से 15 वार्ड में घर-घर कूड़ा एकत्रित करने व सभी वार्ड से कूड़े का उठान करने का ठेका दे रखा है। इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सोमवार से सफाई का कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व निगम प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें