फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जनसंवाद कार्यक्रम में गोदभराई की रस्में निभाईं

Wed, 20 Dec 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव बड़ी में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महिला को गोद भराई रस्म के चलते फलों की टोकरी
विज्ञापन
सोनीपत /गन्नौर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव बड़ी व दातौली में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी व भाजपा नेता राजेंद्र कौशिक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं की गोदभराई की रस्में निभाईं। विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को गांव तिहाड़ कलां वहुल्लाहेड़ी पहुंची। लोगों ने इस यात्रा के तहत गांव में पहुंची वीडियो वैन का जोरदार स्वागत किया। हुल्लाहेड़ी में पूर्व मंत्री कविता जैन व गांव तिहाड़ कलां में भाजपा नेता राजीव जैन मुख्यातिथि रहे। विकसित भारत सकंल्प यात्रा गांव कैहल्पा व कथूरा पहुंची। कैहल्पा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन साक्षी मलिक व कथूरा में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पार्षद तकदीर नरवाल ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें