फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीज उत्सव पर लोक गायकों एवं कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समा

विज्ञापन
फोटो : जैन गर्ल्स कॉलेज में तीज उत्वस के तहत हुए कार्यक्रम में रानी कादियान को स्मृति चिह्न प्र
विज्ञापन
गन्नौर। सीसीएएस जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में शुक्रवार को हरियाणवी संस्कृति और परंपराओं के रंग में तीज उत्सव मनाया गया। हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत किए। परिसर में लगे झूले और मेहंदी स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं ने गुलगुले और पूड़े जैसे पारंपरिक हरियाणवी व्यंजन भी तैयार किए। ड्रेस और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विधायक देवेंद्र कादियान की पत्नी रानी कादियान ने छात्राओं के साथ झूला झूलकर सहभागिता की। उन्होंने कहा कि तीज हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ा पर्व है। सीसीएएस जैन एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद जैन मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें