फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रॉपर्टी से जुड़ी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे लोग

Sun, 23 Apr 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। निगम क्षेत्र में संपत्तियों की जानकारी जुटाने के लिए सर्वे करवाया गया था। उसमें एक लाख 83 हजार संपत्ति रिकॉर्ड में आई। जिसमें से नगर निगम की ओर से 1 लाख 55 हजार प्रॉपर्टी का मिलान किया जा चुका है। जिन लोगों को प्रॉपर्टी से संबंधित कोई आपत्ति (ऑब्जेक्शन) है तो वह निगम कार्यालय में जाकर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। अब घर-घर जाकर नई प्रॉपर्टी आईडी के रि-एसेसमेंट यानि पुनर्मूल्यांकन नोटिस कम बिल वितरित करने के लिए टेंडर लगा दिया है। टेंडर आवंटित करने के बाद 1 मई से नोटिस कम बिल बांटने शुरू कर दिए जाएंगे। निगम अधिकारियों ने बताया कि नोटिस प्राप्त करने के बाद जिस किसी को उसकी त्रुटि ठीक करवानी है, तो वह नगर निगम कार्यालय स्थित नागरिक सुविधा केंद्र में निशुल्क आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके अलावा लोग यूएलबीएचआरवाईएनडीसी डॉट ओआरजी पोर्टल पर आपत्ति डाल सकता है।
विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने के लिए बनाए चार काउंटर
संपत्ति मालिक अपनी आईडी में नाम व एरिया ठीक करवाना चाहता है, तो उसे प्लॉट की रजिस्ट्री, आधार नंबर, परिवार पहचान पत्र, पुराने टैक्स की रसीद, नोटिस के साथ देनी होगी। इसके अलावा कोई व्यक्ति अपना पता, मोबाइल नंबर व पुराने टैक्स रिकॉर्ड को दुरुस्त करवाना चाहता है, तो वह आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र व पुराने टैक्स की रसीद साथ लेकर आए। निगम कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवाने के लिए नागरिकों की सुविधा के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं, इन काउंटरों पर नागरिक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक किसी भी दिन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
प्रॉपर्टी से संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए निगम कार्यालय में चार काउंटर शुरू कर दिए गए हैं। शहरवासी किसी भी दिन नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में आकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रॉपर्टी आईडी के पुनर्मूल्यांकन नोटिस कम बिल वितरित करने के लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होते हुए एक मई से बिल वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें