फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूषित पेयजल आपूर्ति होने से लाेग परेशान, जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर शहर के किशनपुरा में दूषित पानी से भरी बाल्टी दिखाते लोग। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में दूषित पेयजल आपूर्ति का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के किशनपुरा में कई दिनों से दूषित पानी आपूर्ति हो रही है। इससे परेशान लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। किशनपुरा निवासी रोहतास मलिक व अन्य लोगों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बार- बार दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। शनिवार को भी उनके घरों में दूषित पानी की आपूर्ति की गई। कई बार तो पानी में कीड़े भी आते हैं। एसडीएम गन्नौर डॉ. निर्मल नागर ने बताया कि किशनपुरा में दूषित पानी आपूर्ति की शिकायत अभी तक उनके पास नहीं पहुंची है। इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेंगे और उन्हें समस्या का हल करने के आदेश देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें