फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोग छुट्टी के दिन गृहकर जमा करने पहुंचे निगम कार्यालय, 36 लाख रुपये जमा

Mon, 01 Apr 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय शनिवार को छुट्टी के दिन खुला रहा। छूट के साथ बकाया गृहकर जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कार्यालय में लोगों ने 13 लाख रुपये नकद गृहकर जमा कराया, वहीं 23.66 लाख रुपये गृहकर ऑनलाइन जमा कराया। ऐसे में एक दिन में 36.66 लाख रुपये जमा जा सका। 100 फीसदी ब्याज पर छूट के साथ एकमुश्त बकाया गृहकर जमा कराने के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि होने से लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए रविवार को भी निगम कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के प्रॉपर्टी मालिकों के लिए छूट के साथ बकाया गृहकर जमा कराने के लिए एक दिन का समय बचा है। निगम की ओर से चालू वित्त वर्ष में 30 करोड़ रुपये गृह कर वसूल करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। जबकि निगम कार्यालय में अब तक 17.10 करोड़ रुपये बकाया गृहकर जमा हो चुका है। ऐसे में एक दिन में निगम प्रशासन को गृहकर वसूल करने का लक्ष्य पूरा करना चुनौती है। शनिवार को सोनीपत नगर निगम कार्यालय, गोहाना नगर परिषद कार्यालय के अलावा खरखौदा, गन्नौर व कुंडली नगरपालिका कार्यालय खोले गए और रविवार को भी यह कार्यालय दिनभर खुले रहेंगे।
निगमायुक्त विश्राम कुमार ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के आदेशानुसार प्रॉपर्टी मालिक 31 मार्च तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के गृहकर जमा करवा सकते हैं। वर्ष 2010-11 से 31 मार्च 2023 तक का एक साथ बकाया गृहकर जमा कराने पर ब्याज पर 100 फीसदी छूट दी जाएगी। प्रॉपर्टी का डाटा स्व-प्रमाणित करने पर चालू वित्त वर्ष के गृहकर पर 15 फीसदी छूट दी जाएगी। शहरी क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी मालिकों से अपील है कि रविवार को वह संबंधित कार्यालय में छूट के साथ बकाया गृहकर जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें