फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के लिए गन्नौर से रवाना लोग

विज्ञापन
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के लिए रवानगी से पहले पंजाबी समुदाय के लोग।
विज्ञापन
गन्नौर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुरुग्राम में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को गन्नौर से पंजाबी समुदाय रवाना हुआ। विधानसभा संयोजक अंकित मल्हौत्रा ने बस को रवाना किया। इस दौरान पंजाबी सभा अध्यक्ष प्रीतम आहूजा, डॉ. भूपेंद्र कुकरेजा, अशोक वाधवा, मनिंदर सन्नी, भूषण, सुरेंद्र खुराना और रामलाल मनचंदा मौजूद रहे। अंकित मल्हौत्रा ने बताया कि कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 1947 के विभाजन में लाखों लोगों को विस्थापन और पीड़ा झेलनी पड़ी। कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी को याद कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें