सोनीपत के गोहाना में जातिगत टिप्पणी का विरोध करते लोग। संवाद
गोहाना। हरियाणा प्रदेश चमार महासभा और गुरु रविदास मानव सेवा समिति के सदस्यों ने सोमवार को एक संत की तरफ से की गई जातिगत टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से संत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
महासभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहरा ने कहा कि संत का काम समाज को जोड़कर रखने का होता है। एक संत की तरफ से किसी जाति विशेष पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। इससे उनकी जाति के प्रति दुर्भावना को दर्शाता है। उन्होंने आयोग से संत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग की। इस दौरान धर्मपाल, राममेहर मान, पार्षद जगदीश राय, गुरु रविदास मानव सेवा समिति से प्रदेश प्रवक्ता अशोक बामनिया, हरिदास गिरोह, सतीश, राजेश, सुरेश, श्रीभगवान, सतबीर, जगत सिंह व चेतराम सोलंकी उपस्थित रहे।