फोटाे 31: सोनीपत के सेक्टर-23 में ऋग्वेद पारायण यज्ञ के दौरान वैदिक भजनों का गायन करते भजनोपदेश
सोनीपत। वेद प्रचार समिति की ओर से सेक्टर-23 में ऋग्वेद पारायण यज्ञ किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा वैदिक विद्वान आचार्य वरुण पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम जीवन में यज्ञ आदि परोपकार के श्रेष्ठ कार्य कर सुखी रह सकते हैं। दूसरों को सुख देते हैं, हम सुख प्राप्त करते हैं। दूसरों को हानि पहुंचाते हैं तो हमारा भी नुकसान होना निश्चित है। आर्य भजनोपदेशक सहदेव ने वैदिक भजनों का गायन व उपदेश किया गया। इस दौरान धर्मपाल मलिक, धर्मवीर मलिक, राजबीर मलिक, जयकिशन कुंडू, उमेद सिंह दहिया, सतबीर सिंह धनखड़, अशोक राठी, सुरेंद्र, जयपाल गहलावत, प्रेम सिंह, जोगेंद्र, कपूर सिंह शास्त्री, यशपाल शास्त्री भी मौजूद रहे।