फोटो :34: सोनीपत के मंडी क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। स्रोत पाठक
सोनीपत। वेतन न मिलने के विरोध में संविदा कर्मी लगातार हड़ताल पर है। अगस्त में पश्चिमी क्षेत्र में वार्ड नंबर 14 से 20 तक के कॉलोनियों में सफाई का ठेका खत्म हो गया था। कर्मियों का आरोप है कि उसके बाद भी उनसे काम लिया गया, लेकिन अब तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। हड़ताल के चलते शहर के वार्ड-14 से 20 की गलियों और सड़कों की सफाई प्रभावित हो रही है। मंडी क्षेत्र में हड़ताल के बाद से हालात बिगड़ने लगे हैं। व्यापारियों और लोगों को परेशानी हो रही है। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्द कदम उठाए जाने चाहिए। कर्मियों की वीरवार को इसे लेकर बैठक है।