खरखौदा। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बुधवार को खांडा, नासीरपुर चौलका व सेहरी गांवों में घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प पत्र बांटे और कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया।
अभियान के कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया और पीसीसी डेलीगेट जोगिंद्र सिंह दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांवों में घर-घर जाकर कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। पदम सिंह दहिया व जोगिंद्र दहिया का ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। पदम सिंह दहिया ने कहा कि भाजपा शासन से जनता परेशान हो चुकी है। जिन वादों को जनता से करके भाजपा ने सत्ता संभाली थी, उन्हें अब भाजपा ने भुला दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में कांग्रेस मजबूती की और बढ़ रही है। सत्ता में आने के बाद ही कांग्रेस जनता की परेशानियों को दूर करने का काम करेगी। इस दौरान दीपक, अभय दहिया, अंकित दहिया, प्रेम उर्फ लीला, महिला जिला प्रधान नीलम बाल्याण और मौजूद रहीं।