सोनीपत। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश मुख्य सलाहकार प्रमोद ईष्टकान ने कहा कि समिति की तरफ से 11 फरवरी को जींद में प्रस्तावित पेंशन संकल्प महारैली ऐतिहासिक होगी।
प्रमोद ईष्टकान ने बताया कि महारैली में पेंशन विहीन कर्मचारी व अधिकारी अपने परिवार सहित पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले हरियाणा के दो लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली की मांग कई सालों से लगातार कर रहे हैं। पुरानी पेंशन कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है। पेंशन संकल्प महारैली जींद में हरियाणा के समस्त कर्मचारी व अधिकारी परिवार सहित पहुंच कर सरकार से मांग करेंगे कि पुरानी पेंशन बहाल हो, ताकि कर्मचारियों की वृद्धावस्था सुकून से कट सके।