सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र में गांव चौहान जोशी स्थित एक राइस मिल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं गो पाई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात पंजाब की तरफ से मिनी बस आयी थी जिसके चालक ने शव को पड़ा देखा। उसे बचाने की कोशिश में उसने स्टीयरिंग घुमा दी जिससे बस पलट गई हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक समेत पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं। संवाद