सोनीपत। नागरिक अस्पताल में दो दिन बाद एक्स-रे मशीन ठीक कर दी गई। बुधवार को 150 मरीजों के एक्स-रे किए जा गए। शनिवार दोपहर बाद डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही थी। वर्ष 2007 में लगाई गई एक्स-रे मशीन बार-बार खराब हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने डिजिटल एक्स रे मशीन के रखरखाव का जिम्मा एक कंपनी को दे रखा है। कंडम मशीन का रोजाना कोई न कोई पुर्जा खराब हो जाता है। मशीन में लाखों रुपये के पुर्जे डल चुके हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना 80 से 90 मरीजों के एक्स-रे होते हैं। शनिवार दोपहर डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब हो गई थी। सोमवार व मंगलवार को एक्स-रे नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को मशीन ठीक कराने के बाद दोबारा चालू की गई तो 150 से ज्यादा मरीजों के एक्स रे हो सके। इसके बाद मरीजों को काफी राहत मिल सकी। नागरिक अस्पताल के सीनियर रेडियोलाजिस्ट राजेश दहिया ने कहा कि एक्स रे मशीन को ठीक कराकर चालू कर दिया गया है। अब मरीजों को एक्स-रे कराने में दिक्कत नहीं होगी।