फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारितोष दहिया को राष्ट्रपति ने प्रदान प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार

विज्ञापन
डीएवी मल्टीपपर्ज स्कूल के पूर्व छात्र को पारितोष दहिया को सम्मानित करते राष्ट्रपति। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल विवि के छात्र पारितोष दहिया को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया है। राष्ट्रपति ने छात्र को प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें यह पुरस्कार बच्चों को अश्लील साइटों से दूर रखने को विशेष साफ्टवेयर बनाने के चलते दिया गया है। शहर के डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल के पास आउट छात्र पारितोष दहिया ने एक चाइल्ड सेफ वेब ब्राउजर तैयार किया है। जिसके प्रयोग से 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थी अश्लील साइटों को नहीं खोल पाएंगे। स्कूल के प्राचार्य वीके मित्तल ने बताया कि पारितोष दहिया इसी सेशन में उनके स्कूल से 12वीं से पास आउट हुए हैं। अब वह 24 जनवरी को प्रधानमंत्री निवास पर जाएंगे। बाद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें