फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम व शहरी योजना के बांटे गए फार्म गलत : जैन

Sat, 13 May 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि कुछ लोग शहर व गांवों में प्रधानमंत्री ग्राम व शहरी योजना पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कीम को जोड़ते हुए कुछ फार्म बांट रहे हैं और आम लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन फार्मों में लिखा गया है कि यह स्कीम 100 करोड़ रुपये से शुरू की गई है और सभी बेटियों को खाता खोलकर दो लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी स्कीम केंद्र या राज्य सरकार द्वारा शुरू नहीं की गई है। अगर कोई भी व्यक्ति किसी डाकघर या बैंक का नाम लेकर यह फार्म जमा करता या करवाता है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। कोई भी नागरिक किसी भी तरह की भ्रमित करने वाली अफवाहों की तरफ ध्यान न दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें