फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुष्प अर्पित कर मनाई पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती

Sat, 21 Sep 2024 08:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। पानीपत रोड स्थित गढ़ी उजाले खां के गायत्री मंदिर में पंडित श्रीराम शर्मा की 113वीं जयंती पर यज्ञ का आयोजन किया गया। पुजारी अर्जुन आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पार्षद जय सिंह मलिक ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा भारत के महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की थी। इस दौरान आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी, गंगाराम कश्यप, राजेंद्र राठी, सतवीर पोडिया, राजपाल कश्यप व रमेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें