फोटो 23. सोनीपत के व्हाइट लिली आवासीय टाउनशिप में भक्तों को आशीर्वाद देते बागेश्वर धाम के पंडित
सोनीपत। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित व्हाइट लिली आवासीय टाउनशिप में पहुंचे। भक्तों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। स्वागत स्थल बागेश्वर धाम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिल्ली से पानीपत जाते समय सुधीर खापरा और जोगेंद्र के निमंत्रण पर व्हाइट लिली में पहुंचे थे। उन्होंने अपने भक्तों को आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद, फूल व मालाएं भेंट की। इस दौरान महिला भक्तों ने उन्हें तिलक कर उनकी आरती की। उन्होंने भक्तों से बातचीत कर बागेश्वर धाम आने का न्योता दिया। इस दौरान सुधीर खापरा, जोगिंद्र सिंह, दलबीर राठी, संदीप राणा, राजेश वत्स, प्रवीण खत्री, बिजेंद्र दहिया, संदीप भौरिया समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।