फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांचाल समाज शिक्षा समिति ने छात्रा को दी छात्रवृत्ति

Wed, 10 Jul 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। आदर्श नगर स्थित कार्यालय में पांचाल समाज शिक्षा समिति ने विजय विभोर छात्रवृत्ति छात्रा इशिका पांचाल को प्रदान की है। इशिका बीएससी नर्सिंग की द्वितीय वर्ष की विद्यार्थी है। यह छात्रवृत्ति इशिका की फीस के रूप में दी गई है। महासचिव जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पांचाल समाज शिक्षा समिति पांचाल समाज के होनहार विद्यार्थियों को आर्थिक मदद प्रदान करती है। छात्रवृत्ति में विद्यार्थियों को एक लाख का अनुदान दिया जाता है। इस दौरान अध्यक्ष बलजीत पांचाल, महावीर धर्रा, डॉ. विनय कुमार, गोवर्धन पांचाल, रविंद्र पांचाल, प्रवीण पांचाल, जयवीर डांगी, सोनिया व अनिकेत पांचाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें