फोटो 07- दीवारों पर बनी पेंटिंग का निरीक्षण करती रजनी विरमानी व कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। नगर परिषद की ओर से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए दीवारों पर पेंटिंग की जा रही है। कार्यकारी अधिकारी ने लोगों से आह्वान किया कि वह दीवारों पर लगी पेंटिंग पर इश्तिहार न चिपकाएं। यदि कोई दीवारों पर इश्तिहार लगाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
गोहाना की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने लिए नगर परिषद की ओर से सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद की दीवारों, शासकीय क्वार्टरों की दीवारों व सुलभ कॉम्प्लेक्स की दीवारों पर स्वच्छता अभियान से जुड़ी पेंटिंग बनाई जा रही है। जिससे लोग पेंटिंग के जरिए स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके। इसके अलावा नगर परिषद की ओर से सभी वार्डों में नियमित सफाई के साथ प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा वाहन संग्रहण के माध्यम से कचरा एकत्रित किया जा रहा है।
दीवारों पर बनी पेंटिंग का किया निरीक्षण
सोमवार को नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी वीरमानी व कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने दीवारों पर बनी पेंटिंग का निरीक्षण किया। साथ ही पेंटरों को निर्देश दिए कि जल्द पेंटिंग का काम पूरा किया जाए और आकर्षक पेंटिंग की जाए, ताकि लोग आकर्षित होकर लोग उसे देखें और जागरूक रहें। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता अंकित, सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी व अन्य मौजूद रहे।
वर्जन
नगर परिषद की ओर से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पेंटिंग की जा रही है। यदि कोई दुकानदार या अन्य कोई शहरवासी दीवारों पर बनी पेंटिंग पर कोई इश्तिहार लगाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
फोटो 07- दीवारों पर बनी पेंटिंग का निरीक्षण करती रजनी विरमानी व कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा। स