फोटो : सोनीपत के गांव अटेरना में हिंदू सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार की जयंती मनाते ग्रामीण। स्रोत:
सोनीपत। बुधवार को अटेरना गांव में मां पद्मावती के जौहर दिवस और हिंदू सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार की जयंती मनाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक चौहान और युवा संगठन ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मां पद्मावती और सम्राट मिहिर भोज के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। दीपक चौहान ने कहा कि मां पद्मावती का नाम साहस, स्वाभिमान और त्याग की प्रेरणा है। चित्तौड़ की धरती वीरता और बलिदान की गाथाओं की साक्षी रही है। पद्मावती का स्मरण भावी पीढ़ियों को साहस, स्वाभिमान और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश देता है। उनका त्याग और साहस संस्कृति तथा मूल्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में नरेश चौहान, शीतल चौहान, सचिन चौहान, रवि चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद