फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सात मंडियों में खरीदा जाएगा धान व तीन में बाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड नई अनाज मंडी में धान की आवक व खरीद शुरू हो चुकी है। किसान कंबाइन मशीन से धान कटवाकर मंडी में पहुंचा रहे हैं। 3400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीद की जा रही है। सोनीपत मंडी में मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से अभी तक सफाई नहीं कराई गई है। मंडी परिसर में और शेड के नीचे गंदगी पड़ी है। वहीं सरकार ने धान व बाजरा की खरीद को लेकर मंडियों का आवंटन कर दिया है। साथ ही अधिकारियों को खरीद की तैयारियां जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं, जिससे सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में अपनी फसलें उतारने व बेचने में कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन

जिले की सात मंडियों में धान की खरीद की जाएगी। इनमें सोनीपत, खरखौदा, गन्नौर, गोहाना, कथूरा, कासंडी व जाखौली मंडी शामिल है। वहीं बाजरा की खरीद जिले में तीन मंडियों में की जाएगी। इनमें सोनीपत, खरखौदा व गोहाना अनाज मंडी शामिल हैं। इन मंडियों व खरीद केंद्रों में किसान अपनी फसलें लाकर बेच सकते हैं। साथ ही सरकार की ओर से मंडियों में फसल खरीद के दौरान विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। अनाज मंडियों में बिजली, पीने का पानी, शौचालय, बारदाना व अन्य आवश्यक प्रबंध हर हाल में पूरे होने चाहिए। हालांकि धान व बाजरा खरीद करने के लिए एजेंसियां निर्धारित नहीं हुई हैं।
जिले में किसानों ने 2.25 लाख एकड़ में धान की फसल और 10 हजार एकड़ में बाजरा की फसल उगा रखी है। खरीफ फसलें पकने के अंतिम चरण में है। फिलहाल सोनीपत अनाज मंडी में इक्का दुक्का किसान धान लेकर आ रहे हैं, जिनको 3400 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। 15 सितंबर के बाद धान की आवक मंडियों में तेज हो जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से पहले ही धान व बाजरा खरीद के लिए मंडियां निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन


बाजरा व धान की खरीद के लिए किसानों के लिए सभी प्रकार के प्रबंध कर लिए जाएंगे। सरकार ने अभी फिलहाल बाजरा व धान की सरकारी खरीद के लिए एजेंसियां निर्धारित नहीं की हैं। किसानों की सुविधा के लिए सिर्फ मंडियां आवंटित की हैं। जल्द ही खरीद एजेंसियां भी तय कर ली जाएंगी। सरकार ने सभी अनाज मंडियों में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिससे मंडियों में किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार कोई परेशानी नहीं आए।
वीरेंद्र सिंह, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, सोनीपत


धान की आवक शुरू होने लगी है। जल्द ही मंडी परिसर में सफाई करा दी जाएगी। किसानों को फसलों की बिक्री में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए अन्य प्रबंध कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें