फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे हुनरमंद : छोटी आयु में कुश्ती का जुनून, देश के लिए पदक जीतना लक्ष्य

Sat, 27 Jul 2024 04:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। छोटी सी आयु में पहलवानी का जुनून लेकर गांव पुरखास निवासी वेदिका गुलिया अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए चार साल से कुश्ती के दांव पेच सीख रही हैं। वेदिका गुलिया गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में प्रतिदिन पसीना बहा रही हैं।
विज्ञापन

पहलवान वेदिका गुलिया बताती हैं कि वह छह वर्ष की आयु से कुश्ती का अभ्यास कर रही हैं। उनके पिता अमित गुलिया भी उत्कृष्ट पहलवान रहे हैं। पिता को देखकर ही उनके मन में पहलवानी करने की लालसा जगी थी। उनका परिवार गांव में पहलवानों के परिवार के रूप में जाना जाता है। वेदिका गुलिया का लक्ष्य देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन करना है। उन्होंने बताया कि उनकी पसंदीदा पहलवान ओलंपियन विनेश फोगाट है। प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि वेदिका गुलिया में 10 वर्ष की आयु में देश के लिए पदक जीतने का जुनून है। वह अकादमी में प्रतिदिन छह घंटे पसीना बहाकर खुद को तराश रही है।
यह हैं उपलब्धियां
वेदिका गुलिया ने वर्ष 2023 में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस साल जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। वेदिका अब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने को बेकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें