फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे हुनरमंद : बाधाओं को पार कर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रही नीतू

Wed, 12 Jun 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नीतू, पहलवान।
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कासंडी की पहलवान नीतू बेहतर खेल के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रही हैं। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति भी उनके रास्ते की बाधा नहीं बन पाई। नीतू अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाकर देश का नाम चमकाना चाहती हैं। उनका सपना ओलंपिक में तिरंगा लहराना और देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन

पहलवान नीतू ने बताया कि वह छह साल से कुश्ती के गुर सीख रही है। गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में प्रतिभा को निखारने के लिए जमकर अभ्यास करती हैं। उनके पिता गांव खानपुर स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के सामने फलों की रेहड़ी लगाते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद नीतू ने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी और बाधाओं को पार करते हुए निरंतर आगे बढ़ती चली गई।
यह हैं उपलब्धियां
वर्ष 2023 में राष्ट्रीय स्कूली खेलों में रजत पदक प्राप्त किया था। इसी साल खेलो इंडिया गेम्स में रजत पदक जीता। वर्ष 2022 राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। नीतू ने बताया कि तीन वर्ष से कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में अभ्यासरत हैं। ओलंपिक में पदक जीतने के सपने को पूरा करने के लिए वह रोजाना सुबह शाम कड़ा अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें