फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अभिविन्यास कार्यक्रम कर किया प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत

Thu, 12 Sep 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू शिक्षण महाविद्यालय के प्रांगण में नव सत्र का शुभारंभ अभिविन्यास कार्यक्रम के साथ किया गया। महाविद्यालय प्रांगण में 9 से 11 सितंबर तक कार्यक्रम हुआ। इसकी शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। 11 सितंबर को हवन करके कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सोनिया आनंद ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के इतिहास व स्टाफ सदस्यों से परिचय करवाया। प्राध्यापिका सरिता ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी। डॉ. इतिशा ने सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में परिचित कराया। पुस्तकालय अध्यक्ष मातादीन अनुरागी ने पुस्तकालय के नियम और डॉ. दीप्ति चौपड़ा ने प्लेसमेंट सेल के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हिंदू विद्या सभा और धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल, ओपी गुप्ता, तरसेम गोयल, विनय कुमार, वेद प्रकाश गुप्ता ने मिलकर यज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें