फोटो 09- सोनीपत के हिंदू विद्यापीठ के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में मनोवैज्ञानिक कीर्ति शर
सोनीपत। हिंदू विद्यापीठ के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए सौम्य पालन-पोषण दृष्टिकोण (जेंटल पेरेंटिंग अप्रोच) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 250 अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यशाला की रिसोर्सपर्सन के रूप में शिक्षाविद एवं मनोवैज्ञानिक कीर्ति शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता गौतम ने रिसोर्स पर्सन को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यशाला में अभिभावकों से विभिन्न गतिविधियां करवाई गई व उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। अंत में प्रधानाचार्य ने रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिह्न देते हुए उनका धन्यवाद किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।