महेंद्रगढ़। शिवांश तिवाड़ी के पांचवें जन्मदिन पर शनिवार को बेसहारा गोवंश उपचारशाला में गायों के लिए निमित्त सवामणी लगाई गई। हास्य कलाकार विकास तिवाड़ी ने कहा कि भौतिकता के इस युग में हमें चकाचौंध से ऊपर उठकर माता पिता के साथ गोमाता का भी आशीर्वाद लेना चाहिए। इस दौरान संरक्षक सूरज व उनकी टीम, दादा सत्यनारायण तिवाड़ी, महावीर तिवाड़ी, दादी पुष्पा, उमा, मम्मी पूर्वी, चाचा प्रवेश, चाची गीता, चाचा भवेश तिवाड़ी, चाची रजनी, जतिन,ध्रुव, यतिन, दृश्या, रितिका, तक्ष आदि मौजूद रहे। संवाद