गोहान। पिछड़ा एवं अनुसूचित समाज महासभा गोहाना एवं समस्त पिछड़ा वर्ग के लोगों ने मंगलवार को लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने गौड़ ब्राह्मण समाज को बीसी-ए वर्ग में शामिल करने का विरोध किया है। धुलाराम ने बताया कि समाज के लोगों ने रविवार को बैकवर्ड भवन में आयोजित बैठक में निर्णय लिया था कि हमें अपनी ओर से आपत्ति दर्ज करवानी चाहिए। उन्होंने संरक्षक प्रोफेसर शमशेर भण्डेरी, महासचिव मुख्तियार सिंह दांगी, कानूनी सलाहकार प्रदीप पांचाल, सुभाष के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा है।