फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अधिक आमदनी देने वाले परिचालक होंगे सम्मानित

Mon, 26 Feb 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। उपमंडल के बस अड्डे में विभाग की तरफ से रूट की सूची तैयार की जा रही है। जिस रूट पर अधिक आमदनी होगी, उसके परिचालक को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही श्रेष्ठ परिचालक का नाम नोटिस बोर्ड पर दिया जाएगा। इससे रोडवेज के राजस्व में अधिक आमदनी जमा होगी, वहीं अन्य परिचालक भी प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन

गोहाना बस अड्डे से 40 से अधिक रूटों पर बसों का परिचालन किया जाता है। सब डिपो में रोडवेज की 45 बसें और किलोमीटर योजना की 28 बसे हैं। इन सभी बसों पर रोडवेज के परिचालक हैं। परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए रोडवेज ने पहल की है। जिसमें अधिक आमदनी देने वाले परिचालकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे रोडवेज के परिचालकों में अधिक आमदनी देने की होड़ लगेगी, जिसका रोडवेज को फायदा मिलेगा। मौजूदा समय में रोडवेज के पास 90 परिचालक हैं। यह लंबे रूटों व लोकल रूटों पर चलते हैं।
वर्जन
परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए पहल शुरू की है। अधिक आमदनी देने वाले परिचालकों को सम्मानित किया जाएगा। इससे दूसरे परिचालक भी प्रोत्साहित होंगे। -तेलूराम, डीआई, गोहाना बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें