फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में दुकान खोलकर बेच रहे थे मीट, कर रहे थे झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की सुंदर सांवरी कालोनी में दुकान खोल मीट बेच रहे और आपस में झगड़ा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ओल्ड चौकी में नियुक्त एचसी सतेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ रविवार को सुंदर सांवरी कालोनी में लॉकडाउन की पालना के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें चार युवक आपस में झगड़ा करते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। चारों युवकों ने मीट की दुकान खोल रखी थी और मीट बेचने को लेकर झगड़ रहे थे। उनके खिलाफ लॉकडाउन की उल्लंघना के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। युवकों ने अपनी पहचान सुंदर सांवरी कालोनी के रहने वाले महेंद्र, सुंदर, अजय व प्रदीप के रूप में दी। बाद में पुलिस ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें