फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन फुटबाॅल प्रतियोगिता : आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले

Mon, 03 Feb 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के गोहाना के गांव बिचपड़ी में आयोजित ओपन फुटबाल प्रतियोगिता में जीत के लिए जोर
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बिचपड़ी में खेली जा रही ओपन फुटबाॅल प्रतियोगिता में टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 16 टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। रविवार को दूसरे व तीसरे चरण के मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जा रही ओपन फुटबाॅल प्रतियोगिता में रविवार को झज्जर के डाबोदा ने रूपदास टीम को मात दी। बादली ने सोनीपत के पुरखास की टीम को हराया। उचाना ने ख्यालीनाथ व करनाल के नरूखेड़ी की टीम ने बाहरी को हराकर जीत दर्ज की। आयोजन समिति के पदाधिकारी सुरेश ने बताया कि विजेता रहने वाली टीम को 41 हजार रुपये उप विजेता को 31 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। जबकि सेमीफाइनलिस्ट रहने वाली टीमों को 5100-5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें