फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मदन लाल धींगड़ा स्टेडियम में 80 लाख रुपये से बनेगा ओपन एयर थिएटर

Thu, 29 Feb 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। क्षेत्र लोगों की सुविधा के लिए शहीद मदनलाल धींगडा़ स्टेडियम में ओपन एयर थियेटर का निर्माण किया जाएगा। ओपन एयर थियेटर को के हर हिस्से को आकर्षक व सुंदर बनाया जाएगा। यह निर्माण नगर परिषद की तरफ से किया जाएगा। इसके लिए सलाहकार नियुक्त कर ड्राइंग तैयार की जाएगी और मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मदनलाल धींगड़ा स्टेडियम में बच्चों के लिए खेलकूद के लिए विशेष क्षेत्र है। साथ ही बच्चों के लिए बैठने की व्यवस्था, पार्किंग स्थल व हॉल भी बनाया गया है। अब नप की तरफ से धींगडा स्टेडियम में सुविधा बढ़ाई जा रही है। क्षेत्रवासियों के लिए पर धीगड़ा स्टेडियम में ओपन एयर थियेटर बनाएगा। इसके लिए पहले ड्राइंग तैयार की जाएगी। मुख्यालय में मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी कर ओपन एयर थियेटर का निर्माण शुरू किया जाएगा। नगर परिषद गोहाना की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने बताया कि नप की तरफ से धींगड़ा स्टेडियम में ओपन एयर थियेटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पहले ड्राइंग तैयार की जाएगी। मुख्यालय से मंजूरी मिलने पर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। करीब 80 लाख रुपये की लागत से ओपन एयर थियेटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें