फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतिवान और चरित्रवान व्यक्ति ही पहुंचता है सफलता के शिखर पर : योगेश्वर दत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कामी रोड स्थित पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बी.फार्मेसी के 55 विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ डिग्रियां दी गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने बी फार्मेसी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को डिग्रियां देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नीतिवान व चरित्रवान व्यक्ति ही सफलता के शिखर पर पहुंचता है और परिश्रम ही सफलता का मूलमंत्र है। इससे पहले पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन व सचिव गौतम नैन ने योगेश्वर दत्त का समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।
विज्ञापन

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने वर्ष 2017 से 21 व 2018 से 22 सत्र के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करने के साथ ही उन्हें देश व समाज हित में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा फार्मेसी के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए बेहतर करियर के अवसर हैं। कोरोना काल में फार्मेसी के क्षेत्र ने देश के लिए अहम योगदान दिया है। पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन ने 2017-21 बैच के टॉपर नवीन को सम्मानित किया। समारोह में प्रथम सेमेस्टर के पहले तीनों टॉपर नवीन, राहुल व अभिषेक मलिक, तीसरे सेमेस्टर के टॉपर रक्षित व छठे सेमेस्टर की टॉपर श्रद्धा को सम्मानित किया। समारोह के दौरान छात्र- छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांधा।
इस मौके पर ग्लोबल संस्थान गुरुग्राम के अध्यक्ष रविंद्र टोकस, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष विक्रम पंघाल, जिला बार एसोसिएशन सोनीपत के सचिव वीरेंद्र दुहन, पूर्ण मूर्ति कैंपस के सीईओ कपिल भाटिया, पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल की निदेशक डॉ.स्वीटी नैन, पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. धीरेंद्र, प्राचार्य लवकेश भाटिया, फार्मेसी के विद्यार्थी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें