फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी के मामले नहीं थम रहे, दो लोगों के खातों से उड़ाए 85000

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लॉकडाउन में आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को साइबर ठग भी लगातार चूना लगा रहे हैं। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब गांव भैंरा बांकीपुर के व्यक्ति से 75000 रुपये व आर्य नगर के व्यक्ति से 10000 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनोंं की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव भैंराबांकीपुर के रहने वाले भीष्म सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को उनके पास किसी का फोन आया था। बैंक के बारे में जानकारी लेने के बाद उसने फोन काट दिया। उसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से अलग-अलग समय में 75000 रुपये निकाल लिए गए। गांव में स्थित पीएनबी शाखा के खाते से नकदी निकलने के बारे में जब उन्हें पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। कुंडली थाना पुलिस ने जांच के बाद ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ऑनलाइन ठगी करने वाले के बारे में पता लगा रही है। वहीं आर्य नगर के रहने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर मैसेज भेजकर 10000 रुपये की ठगी की गई है। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके पास 18 अप्रैल को एक मैसेज आया था। जिस पर क्लिक करते ही उनके खाते से 10000 रुपये की राशि निकाल ली गई। व्यक्ति ने सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें