फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाद के छह में से एक तो दवाइयों के 18 में से दो सैंपल फेल

Thu, 27 Jun 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि विभाग की ओर से लिए गए खाद व बीज के सैंपलों की लैब रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। इसके तहत खाद के छह में से एक सैंपल की गुणवत्ता कम पाई गई है। वहीं दवाइयों के 18 में से दो सैंपल कम गुणवत्ता के पाए गए हैं। अब विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। खरीफ सीजन में किसानों को बेहतर गुणवत्ता का खाद, बीज व दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए विभाग की टीम ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों की दुकानों से 50 से अधिक सैंपल लिए थे। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया था। अब लैब रिपोर्ट विभाग के कार्यालय में पहुंचनी शुरू हो चुकी है। कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि विभाग की टीम लगातार छापामार कार्रवाई कर खाद, बीज व दवाइयों के सैंपल ले रही है। कुछ सैंपल की रिपोर्ट कार्यालय पहुंची है, इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें