गोहाना। गांव आहुलाना स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल में दो युवक गोदाम में घुस गए। दोनों चीनी की बोरियां चोरी कर ले जाने लगे तो सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को काबू कर लिया, जबकि दूसरा भाग गया। चीनी मिल काॅलोनी निवासी सुरक्षा सुपरवाइजर महाबीर सिंह ने बताया कि गांव छिछड़ाना निवासी विकास और आहुलाना निवासी सुधीर बोरियां चोरी कर रहे थे। उनमें से विकास काे काबू कर लिया, जबकि सुधीर भाग निकला। संवाद