फोटो 14- सोनीपत के गांव झरोठ में ओलंपियन पहलवान निशा दहिया के सम्मान समारोह में मौजूद क्षेत्रवा
खरखौदा। पेरिस ओलिंपिक में खेल के दौरान चोट लगने से पदक जीतने से चूकी पहलवान निशा दहिया का गांव झरोठ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान करीब 21 लाख रुपये की राशि व चांदी के उपहार दिए गए। समारोह में झरोठ, झरोठी और आनंदपुर के ग्रामीणों ने 6.51 लाख व सरपंच कर्मबीर फौजी की अगुवाई में गांव ककरोई ने 1.25 लाख रुपये से सम्मानित किया। दहिया खाप के गांवों की तरफ से भी निशा दहिया का स्वागत किया गया।
ओलंपियन पहलवान निशा दहिया ने बताया कि किस्से कहानियों में सुना था कि पानीपत में जो उनका गांव अदियाना है वह झरोठ-झरोठी से आकर यहां बसा है और उनके पूर्वज योद्धा थे। आज यहां पहुंचकर उन्हें जो मान सम्मान व खुशी मिली है, इसको वह शब्दों में बयान नहीं कर सकती। निशा पहलवान ने भी करीब एक लाख रुपये की राशि गोशालाओं व विभिन्न मान्यता वाले धार्मिक स्थलों को भेंट की। समाराेह के दौरान सरपंच राम सिंह, जोगिंद्र सिंह, प्रह्लाद, सुरेंद्र, मोनिका दहिया, दलेल सिंह दहिया, सोमबीर आर्य व मंजीत दहिया मौजूद रहे।