फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंगद देव के जीवन व गुरुमुखी के बारे में बताया

विज्ञापन
गोहाना के सचखंड गुरुद्वारा में गुरु अंगद देव का प्रकाश पर्व मनाते हुए। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
गोहाना। पुराना बस स्टैंड स्थित सतनगर के सचखंड गुरुद्वारा में गुरु अंगद देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पंजाबी कवि डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि दूसरे सिख गुरु गुरु अंगद देव ने गुरु नानक देव के दिखाए मार्ग को आगे बढ़ाया और समाज को नई दिशा दी। उन्होंने बताया कि गुरु अंगद देव का जन्म 1504 में भाई लहना के रूप में हुआ था और 1539 में वे गुरु बने। वे पंजाबी लिपि गुरुमुखी के जन्मदाता थे, जिसके जरिए शिक्षा को आम लोगों तक पहुंचाया गया। साथ ही उन्होंने लंगर परंपरा को मजबूत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें