सोनीपत के देव नगर में सड़कों पर हुए गड्ढों में पैचवर्क का कार्य करते लोक निर्माण विभाग के कर्म
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग ने बारिश के कारण शहरी क्षेत्र में विभिन्न सड़कों पर हुए गड्ढों की सुध लेना शुरू कर दिया है। विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को देव नगर व सेक्टर 23 में गड्ढों को भरने का कार्य शुरू किया, ताकि वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
सावन माह में थोड़ी बारिश ने ही राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर को आपस में जोड़ने वाली सड़कों की पोल खोल दी है। निकासी व्यवस्था के अभाव में अधिकतर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। खस्ताहाल सड़कों व बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर रहा है। यह सभी सड़कें शहर में कॉलोनियों व ब्लॉक में गांवों को आपस में जोड़ती हैं। ऐसे में ज्यादातर वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग के संपर्क मार्ग भी निकासी के अभाव में खस्ताहाल हो रहे हैं। बारिश का पानी सड़कों पर भरने से लोगों का गुजरना दूभर हो रहा है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से सोनीपत के शहरी क्षेत्र में बारिश के चलते सड़कों पर हुए गड्ढों में पैचवर्क का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जिन सड़कों पर गड्ढे हुए हैं, वहां पैचवर्क करवाया जाएगा।
प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग