फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मानसून से पहले ड्रेनों, नालों और तालाबों की सफाई करवाएं अधिकारी

Mon, 10 Jun 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मानसून में बाढ़ की आशंका को देखते हुए संबंधित विभाग बाढ़ प्रबंधन के लिए जितने भी कार्य हैं, उन्हें समय रहते पूरा करें। मानसून से पहले ड्रेनों, नालों तालाबों की सफाई करवाएं। जिला में बाढ़ प्रबंधन के दृष्टिगत जो भी नए कार्य चल रहे हैं, उन्हें भी समय रहते पूरा करें। जिससे पानी के खड़े होने की समस्या से आमजन को पूरी तरह से निजात मिल सके।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बारिश के चलते किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शहर के शनि मंदिर, मुरथल रोड, गोहाना रोड, बहालगढ़ रोड, गन्नौर शहर, राई, कुंडली, खरखौदा क्षेत्र में बारिश के पानी निकासी के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानीनिकासी के लिए वह सड़क के साथ बने स्ट्रक्चर की जांच करें और अगले 10 दिन में सर्टिफिकेट दें कि स्ट्रक्चर में पानी की निकासी को लेकर कोई परेशानी नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिले में सभी पंपसेट दुरुस्त होने चाहिए। उन्होंने सिंचाई विभाग, बिजली निगम, पंचायत विभाग, नगरपरिषद, नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आपस में अपना तालमेल बनाकर रखें, अगर कोई अधिकारी एवं कर्मचारी तालमेल नहीं रखता है तो उसकी सूचना तुरंत उपलब्ध करवाएं ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निगम, नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शहर में सभी नालों की सफाई दुरूस्त रखें।
विज्ञापन

उपायुक्त करेंगे क्षेत्रों का दौरा
उपायुक्त ने कहा कि वह स्वयं जिले के विभिन्न क्षेत्रों को दौरा करेंगे, अगर उस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीडीपीओ जितेंद्र कुमार को तालाबों की सफाई कराने के लिए कहा। उन्होंने खानपुर-शामड़ी में पानी निकासी को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वहां जल्द पाइप लाइन बिछाई जाए। उन्होंने ड्रेन नंबर 6 की सफाई का कार्य पूरा करवाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि यमुना में जल्द ठोकरों से संबंधित कार्यों को पूरा करवाएं। जिससे यमुना में आने वाले पानी से बांध पर किसी प्रकार का कटाव न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें