फोटो 20: सोनीपत के गोहाना लघु सचिवालय में कर्मचारियों को योगासन कराते योग सहायक रामनिवास। स्रोत
गोहाना। सोनीपत रोड स्थित लघु सचिवालय में योग सहायक रामनिवास ने योग-ब्रेक कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों को योगासन व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। योग-ब्रेक के दौरान ताड़ासन, उत्तान मंडूकासन, अर्ध चक्रासन, कटि चक्रासन के साथ-साथ अनुलोम-विलोम व भ्रामरी प्राणायाम कराया गया। कर्मचारियों को बताया गया कि रोजमर्रा के कामकाज के बीच इस तरह के छोटे योग सत्र से मानसिक तनाव कम होता है और काम में एकाग्रता बढ़ती है। इस मौके पर एएसआर आत्मप्रकाश, अजय कुमार, मनीष कुमार, शमशेर भी मौजूद रहे।