फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वृद्धाश्रम में सेवा कर मनाई पिता की पुण्यतिथि

विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग सेवा करते प्राध्यापक दिलबाग सिंह व अन्य सामाजिक कार्यक
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 निवासी हिंदी प्राध्यापक दिलबाग सिंह ने अपने स्वर्गीय पिता की पांचवीं पुण्यतिथि गोसेवा और बुजुर्गों की सेवा कर मनाई। परिवार के साथ कामी रोड स्थित गोशाला पहुंचकर उन्होंने गोवंश को 21 कट्टे हरा चारा और नंदी बैलों को 15 किलो दलिया खिलाया। इसके बाद सूरी पेट्रोल पंप वाली गली स्थित वृद्धाश्रम में 25 बुजुर्गों की सेवा की और उन्हें भोजन कराया। दिलबाग सिंह ने कहा कि पुण्यतिथि पर समाजसेवा करना आत्मिक संतोष देता है। हिंदी अध्यापिका गीता ने कहा कि विशेष अवसरों पर जरूरतमंदों और गोवंश की सेवा कर समाज में सहयोग का संदेश दिया जा सकता है। वृद्धाश्रम संचालक आनंद कुमार ने बताया कि आश्रम में अब तक 502 बुजुर्ग आ चुके हैं और 37 वर्षों से सेवा कार्य जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें