फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में टीबी मरीजों का पोषण आहार किट वितरित करते उप सिविल सर्जन डॉ.
- फोटो : गिलौला स्थित गैस एजेंसी पर पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़।
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को वीएसपी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 125 टीबी मरीजों में पोषण आहार किट का वितरण किया गया। इसमें ट्रस्ट के संस्थापक पालेराम, महेंद्र वशिष्ठ, कपीश कुमार, मांगेराम, पवन शर्मा, उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव, ज्योति, पुष्प लता व नरेश भी मौजूद रहे। जो मरीज किसी कारणवश किट लेने नहीं आ सके उन्हें उनके घर जाकर किट सुपुर्द की जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष पालेराम ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं को शिक्षित करने का बीड़ा भी उठाया है और अब तक 150 से ज्यादा कन्याओं को शिक्षित किया है। संवाद