फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नर्सिंग अधिकारियों ने दिया धरना, मांगें नहीं मानी तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Thu, 08 Aug 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग अधिकारियों ने धरना दिया। उन्हाेंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। इससे पहले नर्सिंग अधिकारियों ने दो दिन तक काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध जताया था। साथ ही एक दिन दो घंटे के लिए सांकेतिक हड़ताल की थी। पिछले शुक्रवार को सामूहिक अवकाश लेकर धरना दिया था। फिलहाल नर्सिंग अधिकारी एक शिफ्ट में ही अपना कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

भगत फूल सिंह नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि वह लगातार अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार का उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं है। यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल शुरू करेंगे, इसकी जिम्मेदारी सरकारी की होगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनका केंद्र के समान नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये किया जाए, नर्सिंग अधिकारी को ग्रुप सी से ग्रुप बी में शामिल करें। विभाग में उप निदेशक व सहायक निदेशक नर्सिंग के पद को जल्द भरा जाए। उन्होंने बताया कि जल्द करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर हड़ताल की रणनीति तैयार की जाएगी।
वहीं मेडिकल कॉलेज के करीब 290 से अधिक नर्सिंग अधिकारियों के अवकाश पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। हालांकि मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्राओं ने स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए अपना सहयोग दिया। इस दौरान अनिल, शर्मिला, प्रीति, नीलम, सरिता, कविता, अनीता व सीमा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें