फोटो : 37
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी सोनू रानी की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। वह लेबर रूम में नियुक्त थीं। उनके भाई नरेंद्र कुमार के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने रोहतक पीजीआई में शव का पंचनामा कराया है। 20 अक्तूबर को सोनू रानी अपने भाई नरेंद्र की बाइक पर जिला नागरिक अस्पताल से गांव हसनगढ़ लौट रही थीं। इस दौरान रोहट गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक की संतुलन बिगड़ गया था, जिससे सोनू रानी सड़क पर गिर गईं थी और उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। बाइक नरेंद्र चला रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। अब उनकी मौत हो गई। नर्सिंग एसोसिएशन सोनीपत की जिला प्रधान कमलेश मलिक एवं उपप्रधान वकील भट्टी ने कहा कि सोनू बेहद कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वास्थ्य अधिकारी थीं। सोनू रानी अविवाहित थी।