फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नंबरदार अब हर माह के पहले सोमवार को करेंगे बैठक

Mon, 29 Jul 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12. सोनीपत के लघु सचिवालय परिसर में बैठक के दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे नंबरदार। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन तहसील सोनीपत के सदस्यों की बैठक सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में हुई। नंबरदारों ने निर्णय लिया कि हर महीने के पहले सोमवार को वह बैठक करेंगे। अगली बैठक 5 अगस्त को निश्चित की गई है। उन्होंने मुख्य रूप से तहसील या जिलास्तर की समस्याओं पर विचार करके उसी समय उपायुक्त के सामने रखने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सोनीपत नंबरदार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कर्मबीर सरोहा ने बताया कि नंबरदार मान सम्मान का पद है। नंबरदार सरकार के साथ मिलकर काम करते हैं। उनकी मांग है कि सरकार जल्द उनकी लंबित मांगों को पूरा करें। उन्होंने नंबरदारों को आह्वान किया कि सभी साथी दो पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। बैठक की अध्यक्षता राममेहर रेवली ने की। इस दौरान रघुबीर नैन, सतपाल छिक्कारा, तहसील कोषाध्यक्ष अनूप नाहरा, ओमप्रकाश, महाबीर सिंह, बिजेंद्र, राजेन्द्र सिंह, अनिल, सतबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें