फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनक्यूएएस की टीम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Thu, 13 Apr 2023 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 42- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करती नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंर्ड्स की टी
विज्ञापन
गन्नौर। नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंर्ड्स (एनक्यूएएस) की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र सरकार की ओर से आई टीम ने अस्पताल की लैब की बारीकी से जांच की। इसके बाद अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसूति वार्ड व फार्मेसी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ खामियां भी पाई गईं, जिन्हें दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी अस्पतालों का मूल्यांकन करने के लिए बनी संस्था एनक्यूएएस टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी, ओपीडी, लैब, लेबर रूम, चिकित्सकों की संख्या की जांच की। जांच के दौरान इमरजेंसी वार्ड में ड्रग लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी। दवाओं को भी रेफ्रिजरेटर के अंदर उचित स्थान पर नहीं रखा गया था। टीम ने इमरजेंसी स्टाफ से डिफेब्रिलेशन मशीन के बारे में पूछताछ की तो उन्हें आधी-अधूरी जानकारी मिली। जिसे टीम ने दुरुस्त करते हुए उसके सही संचालन की विधि समझाई। साथ ही टीम ने मरीजों को सीआरपी देने के विधि के बारे में भी पूछा। स्टाफ नर्स से रिकॉर्ड रजिस्टर को सही से मेनटेन करने के निर्देश दिए। इस संबंध में भी टीम ने कर्मचारियों को कई सुझाव दिए। इस मौके पर एसएमओ डॉ. टीना आनंद, डॉ. संजय कौशिक व डॉ. रोहतास भल्ला मौजूद रहे।

फोटो 42- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करती नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंर्ड्स की टी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें