फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईटीआई में अब 30 सितंबर तक ले सकते हैं दाखिला

Mon, 09 Sep 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब विद्यार्थी 30 सितंबर तक आईटीआई में अपना दाखिला करवा सकते हैं। प्रशिक्षण संस्थान, राजलू गढ़ी के वर्ग अनुदेशक प्रभारी अशोक ने बताया कि संस्थान में रिक्त सीटों को देखते हुए दाखिला लेने का समय बढ़ा दिया गया है। आईटीआई में नए आवेदन करने व पूछताछ के लिए हेल्प डेस्क भी लगाए गए हैं। विद्यार्थी मेरिट के आधार पर सीधे दाखिला ले सकते हैं। दाखिला प्रतिदिन अवकाश के दिनों सहित नए व पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई राजलू गड़ी में विभिन्न व्यवसाय में 27 सीट अभी भी रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें